किरार समाज के सम्मेलन में शामिल होने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान आयोजन में पहुंचे तो समाज के नवयुवक मंडल ने जोश के साथ उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह है।
बापट चौराहा स्थित सम्मेलन में समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास और युवाओं की सहभागिता पर विशेष के रूप में मंत्री तुलसीराम सिलावट, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा साथ में मौजूद रहे। अन्य जनप्रतिनिधि यहां भी नहीं पहुंचे थे।
समाज के सतीश सिंह चौहान, सुशील चौहान, संदीप चौहान, कुलदीप चौहान, जयनारायण चौहान एवं सिद्धेश चौहान एवं अन्य ने शिवराजसिंह चौहान का सम्मान किया। गदा भी भेंट की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

