केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान कल किरार समाज के आयोजन में शिरकत करने इंदौर विमानतल पर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए पहले की तुलना में कम भाजपाई पहुंचे। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सुदर्शन गुप्ता, दीपक जैन टीनू सहित और कार्यकर्ता पहुंचे थे। कई विधायक, पार्षद, पदाधिकारी नजर नहीं आए, जो पहले शिवराजसिंह चौहान का मुख्यमंत्री रहते स्वागत करने पहुंचते थे।



यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

