प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को तैयारियां निःशुल्क मिले इसके लिए नमो कोचिंग सेंटर का शुभारंभ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने किया। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इस कोचिंग में तराशने और उनके शैक्षणिक विकास का काम किया जाएगा। देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करवाएंगे। इसके लिए एक एकेडमी से समझौता भी किया है।
शैक्षणिक भाग एकेडमी देखेगी और संसाधन विजयवर्गीय जुटाएंगे। इसके लिए अभी तक 400 से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें से नम्बरों के आधार पर 208 बच्चों का चयन भी किया है। सिद्धान्त जोशी ने भी उद्बोधन दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

