बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महू किशनगंज ओवरब्रिज को लेकर कांग्रेस नेता ने साधा विधायक उषा ठाकुर पर निशाना

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव ने महू किशनगंज ओवरब्रिज को लेकर क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर पर निशाना साधा और कहा कि पिछले 4 वर्षों से अधिक समय बीत…

महू किशनगंज ओवरब्रिज को लेकर कांग्रेस नेता ने साधा विधायक उषा ठाकुर पर निशाना
महू किशनगंज ओवरब्रिज को लेकर कांग्रेस नेता ने साधा विधायक उषा ठाकुर पर निशाना (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव ने महू किशनगंज ओवरब्रिज को लेकर क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर पर निशाना साधा और कहा कि पिछले 4 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा है और विगत एक वर्ष से काम पूरी तरह बंद पड़ा है।

सड़क खुदी हुई है, आए दिन जाम की स्थिति बनती है और क्षेत्र की जनता लगातार परेशानियों का सामना कर रही है। अब जाकर विधायक उषा ठाकुर की नींद खुली है। कांग्रेस ने कई बार इस ब्रिज से लेकर महू विधानसभा के मुद्दों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाई, विरोध प्रदर्शन भी किए, जिसे भाजपा और विधायक ने नौटंकी बताया था।

अब जब कांग्रेस ने ब्रिज का मुद्दा उठाया तो खुद विधायक अधिकारियों को तलब कर साथ में ब्रिज का मौका निरीक्षण करने पहुंचीं।

4 साल से अधूरा ब्रिज, एक साल से काम बंद

अब खुदी हुई सड़क पर डामरीकरण करवाने के साथ ही मार्च तक ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण करने की समय-सीमा विधायक उषा ठाकुर दे रही हैं। सदाशिव यादव ने कहा कि सबसे बड़ा पर्व दीपावली निकल चुका है और लोग परेशानी झेल चुके हैं अगर यही कार्य दिवाली के पूर्व करवा दिया जाता तो जनता परेशान नहीं होती। कांग्रेस के प्रदर्शन और चेतावनी के बाद अब विधायक का ध्यान आया और उन्होंने अधिकारियों के साथ दौरा किया। अभी दौरा कर आदेश दिए हैं, अगर समय-सीमा में काम नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 2