बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मंत्री ने गाया कीर्तन, भाजपा से जुड़े राठी परिवार का आयोजन

माहेश्वरी समाज और भाजपा से जुड़े ब्रजमोहन राठी, युगल किशोर राठी ने गोवर्धननाथ मंदिर कम्पैल में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान को छप्पन भोग लगाकर शृंगार किया और…

मंत्री ने गाया कीर्तन, भाजपा से जुड़े राठी परिवार का आयोजन
मंत्री ने गाया कीर्तन, भाजपा से जुड़े राठी परिवार का आयोजन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

माहेश्वरी समाज और भाजपा से जुड़े ब्रजमोहन राठी, युगल किशोर राठी ने गोवर्धननाथ मंदिर कम्पैल में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान को छप्पन भोग लगाकर शृंगार किया और महाआरती भी की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और माहेश्वरी समाजजन भी पहुंचे थे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी आयोजन में शिरकत की और कीर्तन भी वहां गाया। अन्य जनप्रतिनिधि सहित भाजपा पदाधिकारी, नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। फूलकुंवर राठी, भगवानदास राठी, बृजमोहन राठी, युगल किशोर राठी, विकास राठी, आकाश राठी, नितेश राठी आयोजन से जुड़े रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 November 2026, पृष्ठ 3