शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने शहरी क्षेत्र की साढ़े 5 विधानसभाओं के 24 ब्लॉक अध्यक्ष और 85 वार्ड अध्यक्षों के अलावा 6 विधानसभा प्रभारियों के साथ संगठन की बैठक कल गांधी भवन में बुलाई थी। प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू भी इस बैठक में मौजूद रही। संगठनात्मक चर्चा इस बैठक में होती रही।


बैठक इतनी मैराथन हुई कि 5 विधानसभाओं की बैठक तो शाम तक हो गई, लेकिन छठी विधानसभा राऊ के शहरी आधी विधानसभा को छोड़ना पड़ा। शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल भी बैठकों में मौजूद रहे। महत्वपूर्ण बात यह रही कि 5 विधानसभाओं के 22 में से 18 ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहे। वहीं 77 वार्ड में से 68 वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे। मैराथन बैठक चली।
खासतौर से इस बैठक में नगर निगम चुनाव तक मंडलम और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। वार्ड अध्यक्षों से जानकारी ली गई कि आपके वार्डों में क्या सामाजिक समीकरण है और वहां क्या-क्या कार्य किए गए हैं।
सभी वार्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी इकाई की बैठक लगातार करते रहे और पदाधिकारियों को सक्रिय रखे और बैठक की जानकारी सचित्र कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेजी जाए। मतदाता सूची पर अभी काम चल रहा है उस सूची को देखा जाए, जो जुड़ने लायक नाम है वह नाम जुड़वाए, जो गलत नाम है उन्हें हटवाए जाए। कांग्रेस के बीएलए पर भी चर्चा हुई।
कौन बीएलए हट गए थे, कहां बीएलए नहीं बने हैं उनकी पूर्ति भी की जाए। वार्ड अध्यक्षों को यह भी जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने वार्ड में अलग-अलग जगह चौपाल लगाए, केन्द्र और प्रदेश सरकार के साथ नगर निगम की कमजोरी जनता को बताए।
चिन्टू चौकसे ने हर विधानसभा की बैठक में दो टूक कहा कि वार्डों में जो मेहनत करेगा वहीं निगम में टिकट पाएगा, किसी तरह की रिकमेंट नहीं चलेगी। कार्य के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे। कुल मिलाकर कल की मैराथन बैठक को संगठन स्तर पर अच्छी बैठक कांग्रेसियों ने बताया। हर विधानसभा के प्रभारी भी मौजूद रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से दीपू यादव, अमन बजाज, सादिक खान, अनवर दस्तक, रफीक खान, सुदामा चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

