मथुरा से भाजपा सांसद और अभिनेत्री के साथ नृत्यांगना हेमा मालिनी कल इंदौर आई, वे शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम में शामिल भी हुई। अभय प्रशाल में मीडिया से रूबरू भी हुई। कार्यक्रम में हेमा मालिनी ने जहां प्रस्तुति दी वहीं बातचीत में कहा कि इंदौर की स्वच्छता की पहचान पूरे देश में है, यहां की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत पर भी वे बोली और सराहना की। अपनी सक्रियता को लेकर भी उन्होंने कहा कि काम ही उनकी ऊर्जा का स्रोत है। वे उत्तरप्रदेश की मथुरा की सांसद है इसलिए उ.प्र. की राजनीति पर भी वे बोली और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और वहां हैट्रिक लगाई जाएगी। हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री के माध्यम से ही मथुरा में काफी हद तक अपने संसदीय क्षेत्र में उन्होंने अच्छा काम किया है। हेमा मालिनी ने मंजे हुए राजनेता की तरह कहा कि चुनाव के समय विपक्ष का काम आरोप लगाना होता है। हेमा मालिनी ने इंदौर को अपनी पसंदीदा जगह बताया उन्होंने कहा कि फिल्मों में युवाओं का करियर काफी अच्छा है, काम के दौरान उन्हें संयम रखने की आवश्यकता है। हर कोई सेलिब्रेटी नहीं बन सकता।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






