रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
योगी के नेतृत्व में यूपी में लगेगी भाजपा की हैट्रिक- इंदौर में बोलीं हेमा मालिनी प्रभारी मंत्री बनने के बाद आज पहली बार इंदौर आएंगे चेतन्य काश्यप बार काउंसिल की AIBE-22 परीक्षा आज, डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे एग्जाम मूसाखेड़ी ब्रिज का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने की मांग तेज DAVV युवा उत्सव: 20 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने संस्कृति संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर रखे विचार 7 ताले, 2 टन की तिजोरी… फिर भी उड़ गए 1.57 करोड़ के जेवर! इंदौर में कारोबारी राजेश जैन (युवा) के घर रहस्यमयी चोरी सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर

बार काउंसिल की AIBE-22 परीक्षा आज, डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की एआईबीई-22 परीक्षा आज दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की एआईबीई-22 परीक्षा आज दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को 11.30 बजे से परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर के पूर्व-अध्यक्ष अभिभाषक गोपाल कचोलिया ने बताया कि वर्ष 2009 के बाद विधि-स्नातक की उपाधि उत्तीर्ण करने वाले व्यक्तियों को विधि-व्यवसाय करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई-दिल्ली द्वारा प्रदान किया जाने वाला विधि-व्यवसाय करने का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस-सीओपी) और सनद प्राप्त करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करना अत्यंत जरूरी है। इस परीक्षा में सम्पूर्ण भारत से डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनमें राज्य अधिवक्ता परिषद में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन करवा चुके नवीन अधिवक्ता, विधि- स्नातक की उपाधि उत्तीर्ण कर चुके व्यक्ति और एल.एल.बी. अंतिम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 3