रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
योगी के नेतृत्व में यूपी में लगेगी भाजपा की हैट्रिक- इंदौर में बोलीं हेमा मालिनी प्रभारी मंत्री बनने के बाद आज पहली बार इंदौर आएंगे चेतन्य काश्यप बार काउंसिल की AIBE-22 परीक्षा आज, डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे एग्जाम मूसाखेड़ी ब्रिज का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने की मांग तेज DAVV युवा उत्सव: 20 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने संस्कृति संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर रखे विचार 7 ताले, 2 टन की तिजोरी… फिर भी उड़ गए 1.57 करोड़ के जेवर! इंदौर में कारोबारी राजेश जैन (युवा) के घर रहस्यमयी चोरी सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर

प्रभारी मंत्री बनने के बाद आज पहली बार इंदौर आएंगे चेतन्य काश्यप

भाजपा कार्यालय भी जाएंगे, कई अन्य कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत।

प्रभारी मंत्री बनने के बाद आज पहली बार इंदौर आएंगे चेतन्य काश्यप

मंत्री चेतन्यकुमार काश्यप आज दोपहर में इंदौर आएंगे। वे शहर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसके बाद रात को भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे सड़क मार्ग से रतलाम से इंदौर शाम 4.30 बजे आएंगे। काश्यप लाभ गंगा गार्डन में चल रहे प्लास्ट पेक में शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे संवाद करेंगे और शहर के नेता, कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे, इसके बाद निजी कार्यक्रम में शामिल होकर भोपाल के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि मंत्री काश्यप का इंदौर से पुराना नाता रहा है। वे कई वर्षों तक इंदौर में रहे हैं। हालांकि तीन दिन पूर्व ही उन्हें इंदौर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इंदौर का प्रभार मिलने के बाद पहली बार वे आ रहे हैं। भाजपा कार्यालय पर उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 3