बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जिला कांग्रेस ने लगाई पंचायत स्तर पर चौपाल

इंदौर जिला कांग्रेस द्वारा लगातार ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जा रही है। ग्राम पंचायत चौपाल में वोट चोरी के मुद्दे पर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की…

जिला कांग्रेस ने लगाई पंचायत स्तर पर चौपाल
जिला कांग्रेस ने लगाई पंचायत स्तर पर चौपाल (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

इंदौर जिला कांग्रेस द्वारा लगातार ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जा रही है। ग्राम पंचायत चौपाल में वोट चोरी के मुद्दे पर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है साथ ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है एवं इंदौर जिले की सभी 333 ग्राम पंचायतों में पंच स्तर पर वार्ड अध्यक्ष की नियुक्तियां की जा रही है।

पंच स्तर पर वार्ड अध्यक्ष की नियुक्तियां होना आने वाले समय में कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जिला कांग्रेस कमेटी लगातार माइक्रो लेवल पर संगठन को गढ़ने का कार्य कर रही है।

पंच स्तर पर वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति होने का अर्थ यह होगा कि लगभग हर 100 से 150 वोटर के बीच कांग्रेस अपना अध्यक्ष नियुक्त कर रही है जिससे आने वाले समय में कांग्रेस को भारी लाभ होने की उम्मीद है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 2