बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

जिला ब्लाक कांग्रेस स्तर पर हो रहे हैं प्रदर्शन

जिले के सभी 18 ब्लॉकों में कांग्रेस का जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर कांग्रेस पार्टी में केंद्र से लेकर ब्लॉक स्तर तक…

जिला ब्लाक कांग्रेस स्तर पर हो रहे हैं प्रदर्शन

जिले के सभी 18 ब्लॉकों में कांग्रेस का जारी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर कांग्रेस पार्टी में केंद्र से लेकर ब्लॉक स्तर तक धरने और प्रदर्शनों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में इंदौर जिले के सभी 18 ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले दिनों से कांग्रेस पार्टी लगातार सड़कों पर है, पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज करा रही है। प्रदर्शन तहसील कार्यालयों के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिमरोल, सांवरे, कुड़ैल, राऊ, देपालपुर, गवली पलासिया और अन्य सभी ब्लॉकों में लगातार धरने दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े दिल्ली में राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में आयोजित केंद्रीय प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध जता रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 October 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 October 2026, पृष्ठ 2