बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा नेता फतेहचंदानी कल माँ अन्नपूर्णा को चढ़ाएंगे चुनरी

501 फीट की अखंड चुनरी तैयार

भाजपा नेता फतेहचंदानी कल माँ अन्नपूर्णा को चढ़ाएंगे चुनरी

भाजपा नेता और सिंधी समाज से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता पंकज फतेहचंदानी नवरात्रि में माँ शक्ति की आराधना में कल 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नामदेव पंजवानी स्कूल, शारदा मंदिर से अखंड 501 फीट की चुनरी यात्रा निकालेंगे। यह चुनरी यात्रा रास्ते में माँ के जयकारों के साथ अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचेगी, जहां स्थापित तीनों देवियों को यह चुनरी अर्पण की जाएगी। रास्ते में जगह-जगह चुनरी और श्रद्धालुओं का स्वागत भी होगा। बड़ी संख्या में मातृशक्तियां, साधु-संत और किन्नर भी शामिल होंगे। इस आयोजन से युवाओं को भी जोड़ा जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5