आज देपालपुर विधानसभा के बेटमा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कथित वोट चोरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का अम्बेडकर चौराहा,बेटमा में पुतला दहन कर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संविधान के अनुच्छेद 326 के प्रति निष्ठा की शपथ ली गईं। साथ ही कांग्रेसियों ने कहा वोट चोरी बंद करो!
लोकतंत्र की रक्षा करो! संविधान की गरिमा बनाए रखना हमारा संकल्प है, ज्ञानेश कुमार हटाओ-संविधान बचाओ। उक्त जानकारी कांग्रेस नेता मोतीसिंह पटेल ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 October 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





