प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के सभी शहर और जिला से मंडलम अध्यक्षों की जानकारी पूर्ण रूप से भेजने के निर्देश दिए थे और उसी आधार पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने संगठन महामंत्री प्रभारी संजय बाकलीवाल को जानकारी एकत्रित कर भेजने के निर्देश दिए थे। बाकलीवाल ने बताया कि शहर के 85 वार्डों के मंडलम अध्यक्षों की जानकारी प्रदेश कांग्रेस को भेज दी गई है। वार्ड अध्यक्षों की सामाजिक याने किस समाज के हैं उसके साथ में वे पेशे से क्या कर रहे हैं और उनका हस्तक्षेप कहां कितना है और साथ ही मंडलम अध्यक्षों के मोबाइल नम्बर भी मंगवाए थे। बाकलीवाल ने मंडलम अध्यक्षों की जाति, व्यवसाय और उम्र, मोबाईल नम्बर की जानकारी प्रदेश कांग्रेस को भेज दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 October 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






