मतदाता सूची पुनरीक्षण पर काम चल रहा है ऐसे में शहर कांग्रेस के पास पूरी मतदाता सूची निर्वाचन कार्यालय से प्रमुख राजनीतिक दल होने के कारण पहुंची है।
कांग्रेस अब इस सूची को वार्ड अनुसार अलग-अलग विधानसभा की अलग-अलग वार्डों में जल्द पहुंचाएगी और वहां वार्ड अध्यक्षों और टीम के माध्यम से वार्ड में कौन मतदाता है, कौन नहीं है, कौन 18 साल का हो चुका है उस पर काम करवाकर खंगलवाएगी। कोई नाम गलत है तो उसे कटवाने का काम भी करेगी और जो नाम छूट गए हैं उसे जुड़वाने का काम भी कांग्रेस करेगी।
इस मामले में शहर कांग्रेस महामंत्री संजय बाकलीवाल ने बताया कि जल्द गांधी भवन से हर वार्ड अध्यक्षों के पास उनके वार्ड की सूची पहुंच जाएगी और सूची पहुंचने के बाद उनसे रिपोर्ट भी ली जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

