इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ था, जिसमें राहुल गांधी मौजूद रहे थे। यह कार्यक्रम जब इंदौर में आयोजित हो रहा था उसे भी जबलपुर में ले जाने के लिए विवेक तन्खा, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ खेमे, अजय सिंह, यश घनघोरिया ने पूरी कोशिश की थी, उस समय उन्हें सफलता नहीं मिली थी, लेकिन अब इस खेमे को सफलता मिल गई है। 26 नवम्बर को भोपाल में विरोध का बड़ा मार्च जीतू पटवारी करवा रहे थे, जिसमें 1 लाख कांग्रेसी और अन्य को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया था। अब यह मार्च भोपाल के बजाय 26 नवम्बर को जबलपुर में होगा और मार्च का जिम्मा विवेक तन्खा, अजय सिंह, यश घनघोरिया को दिया गया है, इसमें जीतू पटवारी का भी मार्गदर्शन पूरी तरह रहेगा। अब बड़ी जिम्मेदारी भोपाल में 12 दिसम्बर को जीतू पटवारी को निभानी होगी। भोपाल में 12 दिसम्बर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होगी, जिसमें खुद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव सहित अन्य मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के कई बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस का मार्च जबलपुर शिफ्ट हुई तो कांग्रेसियों ने गुटबाजी का आरोप लगाया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






