भोपाल (एजेंसी)। पहाड़ों पर बर्फबारी और तूफानी हवाओं के कारण इंदौर सहित पूरा मध्यप्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया। सर्द हवाओं के कारण इंदौर कल रात से आज सुबह तक ठंड से ठिठुरता रहा। मप्र में शाजापुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां पारा 7.1 डिग्री तक आ गया, जबकि भोपाल में पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। उत्तरप्रदेश के कई इलाके घने कोहरे की चपेट में आ गए और यहां विजिबिलिटी बहुत कम रह गई। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 6 डिग्री से नीचे चला गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





