शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने भोपाल में 26 नवम्बर को होने वाली यात्रा को लेकर कल बैठक बुलाई थी, बैठक हुई जब तक यात्रा तय थी लेकिन शाम होते-होते यह यात्रा भोपाल के बजाय जबलपुर शिफ्ट कर दी गई। अब 12 दिसम्बर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली भोपाल में होगी। कल वोट रक्षक को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। हर बूथ पर वोट रक्षक नियुक्त करना है इसलिए ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों को निर्देशित भी किया गया था। मतदाता सूची पुनरीक्षण सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। आब्जर्वर आरिफ मोहम्मद खान, विजयलक्ष्मी साधौ, अजय रघुवंशी को बोलने का मौका मिला। यह बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होनी थी जो आधा घंटा देरी से दोपहर 1.30 बजे शुरू हुई, बैठक में आब्जर्वर ने उद्बोधन दिया। स्वागत भाषण चिन्टू चौकसे ने और आभार विपिन वानखेड़े ने माना। स्थानीय नेताओं को बोलने का मौका नहीं मिला, जो नेता बोलना चाहते थे वे मन मसोसकर चुप बैठे रहे। बैठक में राजेश चौकसे, संजय बाकलीवाल, अर्चना जायसवाल, शैलेष गर्ग, अरविंद बागड़ी, रफीक खान, अनवर दस्तक, सादिक खान, अमित पटेल, दौलत पटेल, देवेन्द्रसिंह यादव, इम्तियाज बेलिम, धर्मेन्द्र गेंदर सहित अन्य मौजूद थे। भोपाल के मार्च को लेकर भी टारगेट दिए गए थे। मुख्य मुद्दा यात्रा ही था, लेकिन शाम को यह मार्च जबलपुर पहुंच गया, इसलिए भोपाल की यात्रा निरस्त हो गई।


यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





