विधानसभा 1 के वार्ड 11 भागीरथपुरा में कांग्रेस नेता दीपक मलोरिया रानू ने रफेली चौराहा भागीरथपुरा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पुतला दहन किया। वहां नारे भी लगाए कि महापौर ने झूठे वादे किए इसलिए स्वच्छता में नम्बर-1 का अवार्ड नहीं मिला। इस दौरान रमेश बिंजवा, प्रवीण सूर्यवंशी, अमित यादव, छोटेलाल कश्यप, घनश्याम यादव, महेश खीची, आशीष यादव मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

