धार जिले के बदनावर विधायक और इंदौर से जुड़े हुए विधायक भंवरसिंह शेखावत ने बदनावर में मीडिया से चर्चा में कहा कि वे अब भाजपा में जाने वाले नहीं हैं। शेखावत ने यह भी कहा कि जो भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत करने निकली थी, वह कांग्रेस युक्त भारत पार्टी बन गई। भाजपा ने जितने भी पुराने भ्रष्ट कांग्रेसी थे, उन्हें आत्मसात कर लिया है। अब ऐसी पार्टी में जाना बड़ा मुश्किल है। शेखावत की सख्त बातों पर विरोध भी हुआ।


कार्रवाई की हुई मांग तो माफी भी मांगी
आजाद समाज पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा ने पुलिस बदनावर में ज्ञापन सौंपकर विधायक पर कार्रवाई की मांग भी की। भाजपा के कार्यकर्ता ने भी विरोध जताया। रविदास समाज ने भी माफी मांगने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। बाद में विधायक शेखावत ने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी भी समाज को ठेस पहुंचाने का नहीं है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

