शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

माहेश्वरी समाजजन कल जाएंगे उज्जैन

श्री महाकाल महेश सेवा ट्रस्ट द्वारा कल 25 अक्टूबर को श्री गंगाधर बंसीलाल राठी भवन ‘श्री महेश धाम' उज्जैन के प्रथम चरण का लोकार्पण एवं द्वितीय चरण के शिलान्यास समारोह…

श्री महाकाल महेश सेवा ट्रस्ट द्वारा कल 25 अक्टूबर को श्री गंगाधर बंसीलाल राठी भवन ‘श्री महेश धाम' उज्जैन के प्रथम चरण का लोकार्पण एवं द्वितीय चरण के शिलान्यास समारोह का आयोजन रखा है। आयोजन में महासभा के पूर्व उपसभापति त्रिभुवन काबरा, नवनिर्वाचित महामंत्री राजकुमार काल्या, पूर्व सभापति श्याम सोनी के अलावा नवलकिशोर राठी, आनन्द राठी, रामअवतार जाजू, दिगम्बर झंवर अतिथि रहेंगे। इस आयोजन में इंदौर से भी कई माहेश्वरी समाजजन उज्जैन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6