अक्टूबर माह में शहर की बिजली मांग में करीब पंद्रह प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि दर्ज हुई हैं। अक्टूबर के 22 दिनों में करीब चौबीस करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हो चुका हैं। अक्टूबर के दौरान इंदौर शहर में बिजली की अधिकतम मांग 555 मैगावाट दर्ज की गई, माह के दौरान कई दिनों में खपत एक करोड़ बीस लाख यूनिट या अधिक भी रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





