मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

आज खाक होगा रावण का अहंकार

मंदसौर सहित कई जगह पूजा भी होगी

आज खाक होगा रावण का अहंकार

आज दशहरा याने विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। देशभर में आज भगवान राम की पूजा हो रही है और रात में रावण के अहंकार के रूप में रावण के पुतले भी जलाए जाएंगे। मप्र के मंदसौर को रावण का ससुराल कहा जाता है। रावण की पत्नी मंदोदरी इसी क्षेत्र की रहने वाली थीं, इसलिए यहां रावण को दामाद मानकर पूजा की जाती है। यहां रावण की प्रतिमा भी स्थापित है। मंदसौर के अलावा विदिशा के पास रावन ग्राम में भी रावण की पूजा होती है। देश के अन्य कई स्थानों पर भी रावण पूजा जाता है।

मोदी भी पहुंचेंगे

दिल्ली में आज नकली दवाओं और कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी भी इंद्रप्रस्थ रामलीला में पहुंचेंगे। मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 October 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 October 2026, पृष्ठ 1