शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ब्राह्मण समाजजनों की 50 से अधिक टीम देंगी आज प्रस्तुतियां

भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

बिजासन रोड स्थित हंसदास मठ पर आज शाम से देर रात तक ब्राह्मण समाजजनों का धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में जमावडा रहेगा। परशु-हंस गरबा महोत्सव में 50 से अधिक टीमें देंगी प्रस्तुतियां, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे शहर के अलावा जिले के टीम भी गरबा की प्रस्तुतियां देंगी। बडी संख्या में ब्राह्मण समाजजन मौजूद रहेंगे। महामंडलेश्वर पवन दास महाराज ने बताया कि आज शाम आरती के बाद ब्राह्मण समाज के ग्रुपों की प्रस्तुति पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंगों के साथ होगी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। श्रेष्ठ वेशभूषा एवं शालीन गरबों पर भी पुरस्कार है। प्रत्येक टीम में न्यूनतम 16 और अधिकतम 50 सदस्य शामिल हो सकेंगे। वर्षा पवन शर्मा और राष्ट्रीय समन्वयक अर्पणा जोशी ने बताया कि भोजन और फलाहार की व्यवस्था भी की गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7