द बिगेस्ट रॉयल मेकअप काम्पीटिशन में मध्यप्रदेश की 100 से अधिक मेकअप आर्टिस्टों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नए मेकअप स्किल्स का बेहतरीन प्रदर्शन किया। देवेन्द्र प्रजापति, नदीम खान, फलक रीजा खान, नीदा गौरी ने इस प्रतियोगिता में अपनी भूमिका निभाई। मेकअप आर्टिस्टों ने अपनी-अपनी मॉडल्स को तैयार किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला, क्रिएटिविटी और नए मेकअप स्किल्स के माध्यम से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद मंच पर कैटवॉक और अन्य कार्यक्रमों के साथ प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में तीन विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल सुनीता जेसवाल, ऱजा खान और शादमा अब्बासी द्वारा पूरी समझदारी और निष्पक्षता के साथ किया गया। साहिल खान, तहसीन खोकर, फरजाना खान, अक्सा पाकीजा अली, रेहान, फैजान मुब्बसिर, वासिफ,शाहिद बुशरा अब्बासी कुरैशी और बंटी शिमला ने आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




