शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्रवाल महिलाएं कर रही है आज आयोजन

अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज द्वारा आज शाम 7 बजे से नारनौली धर्मशाला में कान्हा की मनमोहक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेला का आयोजन दोपहर 1 बजे से शुरू…

अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज द्वारा आज शाम 7 बजे से नारनौली धर्मशाला में कान्हा की मनमोहक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेला का आयोजन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। वहीं दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक अलग- अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिनमें व्यंजन, फैंसी ड्रेस, फायरलेस कुकिंग, प्रतियोगी गेम्स, तम्बोला, युगल नृत्य स्पर्धा का आयोजन होगा।

बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजजन और खासतौर से मातृशक्तियां आयोजन में मौजूद रहेगी। शीला अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, चंचल गर्ग, शोभा जैन, चन्द्रकला ऐरन, कृष्णा गर्ग, उमा गोयल, निर्मला ऐरन ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, किशनलाल ऐरन, गोविंद सिंघल, पवन सिंघानिया मोयरा, उषा बंसल, जगदीश गोयल बाबश्री, महेन्द्र पीडी अग्रवाल सहित अन्य अतिथि होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7