सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वाइन शॉप पर युवक से लूटपाट

बदमाशों ने बीयर पिलवाई, फिर मोबाइल-पर्स छीनकर क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से ट्रांसफर कराए 55 हजार

सी, स्कीम नंबर 136 निवासी फरियादी दुर्गेश पिता राधाकिशन गौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम.आर.10 ब्रिज के पास वाइन शॉप पर गया था। तभी तीन अज्ञात युवक आए और डरा- धमकाकर मारपीट करते हुए उससे बीयर खरीदवाई।

इसके बाद आरोपी उसे बाहर ले आए और उसका सैमसंग मोबाइल, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड तथा पर्स छीन लिया। पर्स में 2000 नकदी, आधार कार्ड और पैन कार्ड की प्रतियां रखी थीं। आरोपियों ने मारपीट कर दुर्गेश को मोबाइल का पासवर्ड और Uझ्घ् पिन बताने के लिए मजबूर किया। इसके बाद शातिर बदमाशों ने उसके क्रेडिट कार्ड से 51,500 और पीएनबी बैंक खाते से 4,286 का ऑनलाइन भुगतान कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 09 बीएन 7129 से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार आरोपी आपस में एक- दूसरे को 'चूचू', 'किट्टू' और 'कालू' नाम से बुला रहे थे। बाणगंगा पुलिस ने गाड़ी नंबर और नामों के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें