उपयंत्री सौरभ समैया, सहायक सीएसआई चेतन, जल प्रदाय विभाग की टीम द्वारा विगत दो दिनों से संबंधित क्षेत्र में नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सड़क पर पानी नहीं बहाने की समझाइश दी जा रही थी। नगर निगम द्वारा निजी नलों में टोंटियां लगवाए जाने के बावजूद कुछ नागरिकों द्वारा सड़क पर पानी बहाकर जल की बर्बादी की जा रही थी। इसी क्रम में मुराई मोहल्ला, गली नंबर 2 में जलप्रदाय के दौरान सड़क पर पानी बहाने एवं जल की बर्बादी करने वाले नागरिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 16 चालान बनाए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

