बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जल प्रदाय पाइप लाइन को लेकर बैठक

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्मार्ट सिटी परियोजना एवं निगम जलप्रदाय विभाग के अंतर्गत शहर में किए गए पाइपलाइन संबंधी कार्यों की नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में समीक्षा…

जल प्रदाय पाइप लाइन को लेकर बैठक
जल प्रदाय पाइप लाइन को लेकर बैठक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्मार्ट सिटी परियोजना एवं निगम जलप्रदाय विभाग के अंतर्गत शहर में किए गए पाइपलाइन संबंधी कार्यों की नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। स्मार्ट सिटी एवं जलप्रदाय विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर पाइपलाइन के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में दोनों विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

आयुक्त द्वारा दोनों विभागों को संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान जलप्रदाय व्यवस्था का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नई एवं पुरानी दोनों पाइपलाइनों के माध्यम से जलप्रदाय किया जा रहा है, वहां पुरानी पाइपलाइन को नियमानुसार डिस्कनेक्ट कर नई पाइपलाइन के माध्यम से जलप्रदाय प्रारंभ किया जाए। इससे नई पाइपलाइन का पूर्ण एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होने के साथ ही नागरिकों को सुचारु एवं व्यवस्थित जलप्रदाय उपलब्ध कराया जा सकेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 5