बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एबी रोड से अब सीधा जुड़ेगा वार्ड 36 का क्षेत्र

बायपास से मायाखेड़ी तक बनेगी 70 लाख खर्च कर एक किमी लंबी नई सीमेंटेड सड़क

सांवेर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 36 के ग्रामीण क्षेत्र माया खेड़ी से एबी रोड बायपास तक नई सीमेंट सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट और पार्षद सुरेश कुरवडे के लगातार प्रयासों के बाद अब निगम द्वारा आने वाले दिनों में यहां बेहद जल्द क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए करीब 1 किलोमीटर के आसपास बनने वाली नई सीमेंट सड़क के निर्माण का कार्य भी इसी माह में बेहद जल्द शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 November 2026, पृष्ठ 8