मप्र वैश्य महासम्मेलन की मेजबानी में 26-27 सितम्बर को रिंग रोड स्थित दस्तूर गार्डन पर होने वाले इस दो दिवसीय परिचय सम्मेलन के लिए अब तक प्राप्त प्रविष्टियों की संख्या 3500 से अधिक पहुँच चुकी है। 28 वर्ष से अधिक आयु के देश के 25 वैश्य घटकों के विवाह
योग्य युवक-युवतियों के लिए आयोजित सम्मेलन की तैयारियां अंतिम दौर में पहुँच गई है। वैश्य घटक दल की महिलाओं के साथ विजयवर्गीय समाज की मातृशक्तियां भी इस सम्मेलन में अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। परिचय पुस्तिका का विमोचन भी होगा। विजयवर्गीय समाज की मातृशक्तियां राखी-हरीश विजयवर्गीय, मधु विजयवर्गीय, उषा विजयवर्गीय, प्रभा विजयवर्गीय, ममता विजयवर्गीय, राखी-शिव विजयवर्गीय, ममता पटोदिया, सुनीता, निशा, ममता, राशि, निशा, अनिता, रेखा एवं मालती विजयवर्गीय एवंं सुरेश विजयवर्गीय, प्रमोद विजयवर्गीय भी मौजूद रहेगी। अरविन्द बागड़ी, धीरज खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, प्रवीण नीखरा, शिव जिन्दल, राजेश गर्ग, निपुण गर्ग ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




