सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गोम्मटगिरि में कल होगी सामूहिक क्षमावाणी

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, गोम्मटगिरि इंदौर में रविवार, 4 अक्टूबर को सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजजन आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम, मैत्री, सद्भाव और…

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, गोम्मटगिरि इंदौर में रविवार, 4 अक्टूबर को सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजजन आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम, मैत्री, सद्भाव और भाईचारे के साथ एक-दूसरे से क्षमा याचना करेंगे। सायं 5 बजे भगवान श्रीजी का कलशाभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें