आईटीआई नंदा नगर में एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई एवं जिला उद्योग केंद्र इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 23 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से कुल 389 युवक-युवतियों का विभिन्न पदों पर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




