शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर भाजपा महिला मोर्चा: श्रेष्ठा जोशी की नई टीम में किसे मिलेगी जगह? कई नाम चर्चा में सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल में वार्षिक उत्सव से पहले खेलों का उत्सव, विजेताओं को मिलेगा इनाम इंदौर: पटवारी के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका, धमकाया- तुम्हें भी बंद कर देंगे इंदौर: “मंडी लगवाओ या गिरफ्तार करो” – फूटी कोठी में गरजे जीतू पटवारी, मौके पर बनी अस्थायी जेल इंदौर में मां की हैवानियत: 7 साल की बेटी का पैर जलती गैस पर रखा, नानी ने बचाया दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े
इंदौर

समन्यू, धैर्या, कबीर का मुख्य दौर में प्रवेश

इंदौर। ऑल इण्डिया टेनिस संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा आयोजित एवं पी. के. फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर…

इंदौर। ऑल इण्डिया टेनिस संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा आयोजित एवं पी. के. फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए क्वालीफाइंग राउण्ड के मुकाबलों में मध्यप्रदेश के समन्यू शुक्ला, धैर्या प्रजापत एवं महाराष्ट्र के कबीर लुधानी ने मुख्य दौर में जगह बना ली है। स्पर्धा का उदघाटन समारोह कुमार प्रतीक, आईपीएस, डी.आई.जी. नारकोटिक्स (म.प्र.) के मुख्य आतिथ्य में सायंकाल 4 बजे आईटीसी में किया गया।

बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के फाइनल क्वालीफाइंग राउण्ड में समन्यू शुक्ला (म.प्र.) ने अयांश राजपूत (म.प्र.) को 7-2 से, धैर्या प्रजापत (म.प्र.) ने रूशान अग्रवाल (म.प्र.) को 7-4 से, कबीर लुधानी (महा.) ने रेयांश मसंद (म.प्र.) को 7-1 से, प्रदयोत सिंह (उ.प्र.) ने नक्ष जैन (म.प्र.) को 7-2 से, कबीर पंचमारिया (महा.) ने हिमालय मिश्रा (म.प्र.) को 7-1 से हराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें