लोक निर्माण विभाग द्वारा अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द अंबेडकर नगर महू में स्थित न्यायालय परिसर कोर्ट में मातृ शिशु देखभाल नवीन कक्ष का नवनिर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसका लाभ न्यायालय परिसर में आने वाली मातृशक्तियों को मिलेगा।
गर्मी और धूप के साथ ठंड और बारिश के दौरान महिलाएं आराम से मातृ-शिशु कक्ष में अपने बच्चे को दूध पिलाने और सुलाने का कार्य बगैर किसी संकोच के भीड़भाड़ से दूर शांत व्यवस्थित तरीके से कक्ष में कर सकेंगी जिसको लेकर विभाग ने नवीन आधुनिक सुविधाओं वाले मातृ शिशु कक्ष निर्माण कार्य की रूपरेखा बनाकर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
जिसका लाभ मातृशक्तियों को अगले साल से मिलना शुरू हो जाएगा, जिसका वर्तमान में बेहद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

