जीपीओ पोस्ट ऑफिस परिसर में सेल्फ बुकिंग कियोस्क का शुभारंभ ग्राहकों की सुविधा के लिए किया गया। रक्षाबंधन के लिए ग्राहकों को 24 घंटे स्पीड पोस्ट एवं पार्सल बुकिंग की सुविधा मिलेगी। क्यूआर कोड से भुगतान भी किया जा सकता है। इंदौर के अलावा अन्य शहरों में भी सुविधा शुरू की गई है, देश के जवानों को राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने 56 एपीओ एवं 99 एपीओ के विशेष लेटर बॉक्स भी उपलब्ध कराये गए है एवं इंदौर जीपीओ में काउंटर क्रमांक 8 को विशेष राखी स्पीड पोस्ट बुकिंग काउंटर के रूप में प्रारंभ किया गया है। डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के आर्टिकल बुकिंग पर 10³ की छूट भी प्रदान की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




