सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जनता भर रही है सीमेंट से गड्डे

इंदौर में सड़कों के गड्ढों ने जब जिम्मेदारों के इंतजार को लंबा कर दिया, तो जागरूक नागरिकों ने इंतजार छोड़कर खुद मोर्चा संभाल लिया। नागरिक सुशील गुप्ता ने अपने साथियों…

इंदौर में सड़कों के गड्ढों ने जब जिम्मेदारों के इंतजार को लंबा कर दिया, तो जागरूक नागरिकों ने इंतजार छोड़कर खुद मोर्चा संभाल लिया। नागरिक सुशील गुप्ता ने अपने साथियों मकरंद जोशी, गौरव राम, अक्षत गुप्ता, हर्षित सोनार और वीर वर्मा के साथ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के आसपास के मार्गों पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया। खास बात यह है कि यह कोई एक दिन की कवायद नहीं… हर रविवार गड्ढे भरने का संकल्प लिया गया है। कटाक्ष भी सिस्टम पर साधा है… जिन सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी सरकारी अमले की है, वहां अब नागरिक फावड़ा और मटेरियल लेकर पहुंच रहे हैं। सुशील गुप्ता कहते हैं कि हमारे थोड़े से सहयोग से अगर किसी की जिंदगी बच जाए, तो इससे बड़ा मानव धर्म कुछ नहीं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें