महापौर पुष्यमित्र मित्र भार्गव की मौजूदगी में महापौर कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। योगेश गेंदर, राकेश जैन, पंखुरी जैन की मौजूदगी में तय किया गया कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से चौराहों को संवारेंगे, सजाएंगे, ट्रैफिक सुधारने के लिए 15 जगहों पर लेफ्ट टर्न व्यवस्थित होंगे। यातायात विभाग की समीक्षा बैठक में यह भी तय हुआ कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा 15 दिसम्बर को और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण 25 दिसम्बर को किया जाएगा। वहीं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा निर्माण और स्थापना की समयसीमा तय की गई है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर भी काम जल्द कर समयसीमा 30 नवम्बर निर्धारित की है ताकि लोकार्पण समारोह से पहले स्थल की व्यवस्थाएं पूरी की जा सके।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

