न.प्र.)। अभिभाषक संघ, इन्दौर के 'पूर्व-अध्यक्ष' गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि जुलाई 2024 के बाद मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के सदस्य बने नवीन अभिभाषक जिन्होंने अखिल भारतीय बार परीक्षा एआईबीई उत्तीर्ण कर ली है। वो परिषद से अपने परिचय पत्र और सनद प्रमाण पत्र मंगवा सकते है। परिचय पत्र और सनद प्रमाण-पत्र मंगवाने के लिए आवेदक अभिभाषक को अपने आवेदन-पत्र के साथ, स्टेट बार कौंसिल ऑफ मध्यप्रदेश, जबलपुर के नाम से बना हुआ 1350/- का डी.डी., दो फोटो, प्राविधिक नामांकन प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी और अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करने के रिजल्ट की फोटोकॉपी मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर को भेजना है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




