बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर शिविर

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर एपिलेप्सी एसोसिएशन विशेषज्ञ समिति इंदौर चैप्टर ने गीता भवन हॉस्पिटल मंदिर परिसर में मिर्गी रोग के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मरीजों…

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर शिविर
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर शिविर (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर एपिलेप्सी एसोसिएशन विशेषज्ञ समिति इंदौर चैप्टर ने गीता भवन हॉस्पिटल मंदिर परिसर में मिर्गी रोग के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मरीजों और उनके परिजनों को आमंत्रित कर उन्हें मिर्गी से जुडी विभिन्न भ्रांतियों, दौरे की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, गर्भवती महिलाओं को दौरे से बचाने और अन्य प्रतिबंधात्मक उपायों का प्रशिक्षण देकर उनका मार्गदर्शन किया गया। डॉ. वीबी नाडकर्णी, डॉ. बसंत डाकवाले, डॉ. राजा गुलफाम, डॉ. जयमाला शाह, डॉ. गरिमा ऐरन, डॉ. कुचोरिया ने मिर्गी रोग पर सार्थक जानकारी और उपाय बताए। लाफ्टर शो भी हुआ। नीलम रानाडे ने आभार माना।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 6