सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से

मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने बताया कि अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 वर्षों के अंतराल के बाद 3 एवं 4 अक्टूबर को श्री…

मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने बताया कि अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 वर्षों के अंतराल के बाद 3 एवं 4 अक्टूबर को श्री केशरी वाटिका, बिजासन रोड पर होगा। देशभर से परिषद परिवार के सैकडों प्रतिनिधि, पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन सहभागी होंगे। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, भविष्य की योजनाओं पर मंथन, शाखाओं के सुझाव, सम्मान एवं पुरस्कार तथा नवीन पदाधिकारियों की घोषणा सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देशभर में लगभग 1000 परिषद शाखाएं सक्रिय हैं, जिनमें 300 से अधिक नवयुवक परिषद, 400 महिला परिषद, 200 तरुण परिषद एवं 100 बालिका परिषद की शाखाएं शामिल हैं। विशाल सदस्य संख्या के कारण चार अलग-अलग राष्ट्रीय सम्मेलन चारों परिषदों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य जुड़े हुए हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से इन सभी परिषदों के पदाधिकारी एवं सदस्य इंदौर पहुंच रहे हैं। कल 3 अक्टूबर को महिला, बहू एवं बालिका परिषद् का संयुक्त अधिवेशन अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाएगा। 4 अक्टूबर को नवयुवक एवं तरुण परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इस प्रकार दोनों दिनों में चारों परिषदों के पदाधिकारी एवं सदस्य अपने-अपने राष्ट्रीय मंच पर संगठनात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। संस्थाओं के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रजिस्ट्रेशन, ध्वज वंदन, नाश्ता और भोजन के आयोजन भी होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें