अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर को इंदौर के श्री केशरी वाटिका, बिजासन रोड में विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में आयोजित किया जाएगा। पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् देशभर से परिषद परिवार के हजारों प्रतिनिधि एवं युवा शक्ति सहभागी बनेगी। मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने बताया कि वर्ष 1959 में मोहनखेड़ा तीर्थ में स्थापित श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद समाज संगठन, धार्मिक शिक्षा, समाज सुधार एवं आर्थिक विकास के चार प्रमुख उद्देश्यों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। 3 अक्टूबर को महिला, बहू एवं बालिका परिषद् का संयुक्त अधिवेशन भी सुबह 7 बजे से रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू होगा। 4 अक्टूबर को नवयुवक एवं तरुण परिषद् का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। राजेश जैन युवा, प्रकाश छाजेड, सुरेन्द्र लोढा, ब्रजेश बोहरा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर इंदौर श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए आवास एवं भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




