सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विद्यापति स्मृति समारोह का संगीतमय समापन

इन्दौर न.प्र.)।

विद्यापति स्मृति समारोह का संगीतमय समापन

अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय विद्यापति स्मृति समारोह में सरोज वर्मा और उनके साथी कलाकारों का सम्मान किया। राजेन्द्र माथुर सभागृह में आयोजित यह समारोह में मैथिली और संस्कृत के महान कवि विद्यापति के काव्य और उनकी स्मृति को समर्पित था। दो दिन में भोजपुरी,मैथिली और बुंदेलखंडी बोली के कई रंग बिखरे, जिसे सुन श्रोता भाव- विभोर हो गए। समारोह के पहले दिन महोबा की युवा गायिका अर्चना कोटार्य ने बुन्देलखंडी और भोजपुरी गीतों (सिटी भोजपुरी साहित्य ब्लास्ट से समां बांध दिया। शुरुआत उन्होंने देवी आरती से की और उसके बाद एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। उनके बाद स्वरायन कल्चर फेडरेशन धार की श्वेता गुंजन जोशी ने जब विद्यापति के पद को उन्होंने स्वर दिया तो माहौल में बुंदेली रंग छा गया। सोमवार को वाराणसी की सुश्री सरोज वर्मा एवं साथियों ने भक्ति गीतों के साथ पारंपरिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में भोजपुरी साहित्य अकादमी के ओमप्रकाश मैथिल सहित मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में संगीत रसिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आयुषी मिश्रा ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें