मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कंपनी के विभाग प्रमुखों की मीटिंग ली व गुणवत्ता से बिजली आपूर्ति के लिए गंभीरता से प्रयास रखने के निर्देश दिए। सिंह ने गुणवत्ता से मेंटेनेंस करने, नए कार्य समय पर करने, सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के नियमित निरीक्षण करने, शिकायतों का समय पर समाधान करने, कंपनी के भंडार गृहों में विद्युत सामग्री का निश्चित स्टॉक रखने को कहा। प्रकाश सिंह चौहान, गजरा मेहता, एसएल करवाड़िया समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

