शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च
इंदौर

माणिकबाग चौराहा को मेजर हमजा आरिफ चौराहा करने की उठी मांग

धनवंतरी नगर में रहने वाले मेजर हमजा आरिफ की बीते दिनों जेसलमेर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका पार्थिव देह का अंतिम संस्कार इंदौर में ही किया…

धनवंतरी नगर में रहने वाले मेजर हमजा आरिफ की बीते दिनों जेसलमेर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका पार्थिव देह का अंतिम संस्कार इंदौर में ही किया गया। अब सामाजिक कार्यकर्ता ने माणिकबाग चौराहा का नाम मेजर हमजा आरिफ चौराहा करने की मांग की है। सुबुर अहमद गौरी ने सोशल मीडिया पर अपील की है कि चौराहा का नाम बदला जाना चाहिए, जिससे वीर सपूत के नाम पर सार्वजनिक स्थल हो और यह ना केवल उनके बलिदान को श्रद्धांजलि है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। इसके अलावा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक अन्य मुद्दा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मेजर हमजा आरिफ के अंतिम संस्कार में कोई भी शहर का जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं था। इसको लेकर भी अब सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लोग जनप्रतिनिधियों को समय नहीं होने का हवाला देते हुए लपेट रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें