संस्था संस्कृति के बैनर तले माहेश्वरी समाजजन 20 सितम्बर रविवार की शाम 6 बजे से त्रिनेत्र श्री रणथम्भौर गणेशजी की आराधना में लीन होंगे। भगवान के श्रृंगार दर्शन के साथ गणेश वंदना और महाआरती का आयोजन होने के बाद भजन कीर्तन किए जाएंगे। प्रसादी का आयोजन भी माहेश्वरी भवन संयोगितागंज में होंगे। आयोजन में प्रो. नन्दकिशोर मालानी शकुन्तला मालानी, मुनीश-किरण मालानी डॉ. विवेक-डॉ. सुनीता मालानी, कल्पना-मनीष जाखेटिया, राजश्री-श्यामसुंदर माहेश्वरी, पार्थसारथी-सुरभि मालानी, अभिषेक नंदिनी मालानी, डॉ. त्रचा डॉ. प्रखर न्याती, श्रुति-मेहुल भंसाली, नमन- निकिता जाखेटिया, निमिषा जाखेटिया निकुंज-दिव्या माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी, मुकेश सारडा सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




