मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लेनदेन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

इंदौर। आजाद नगर थाना इलाके में लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने आपसी कहासुनी के बाद…

इंदौर। आजाद नगर थाना इलाके में लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने आपसी कहासुनी के बाद युवक पर धारदार चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। मदीना नगर निवासी 25 वर्षीय सोहेब पिता जाकिर का दो युवकों से लेनदेन का विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते आरोपियों ने सोहेब पर धारदार चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के वार से सोहेब गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें