जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के मकान तोड़े जाने हैं उन लोगों में गुस्सा बहुत ज्यादा भरा हुआ है। ऐसे में बिना पुलिस बल को साथ में लिए जाकर कार्रवाई कर पाना संभव नहीं है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही हमारे द्वारा कार्रवाई को टाल दिया गया है। जब पुलिस बल मिल जाएगा तभी इस कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। प्रशासन को आशंका है कि कार्रवाई के दौरान यहां पर क्षेत्र के लोगों के द्वारा हंगामा किया जा सकता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

