सिटी ब्लास्ट ने जन आवाज बनते हुए जनता की समस्या पर मुद्दा उठाया था कि शहर के मध्य इतवारिया बाजार में कांच मंदिर के सामने बेतरतीब वाहन कार और अन्य वाहन खडे कर दिए जाते है। वहीं ई और पैसेंजर रिक्शा भी सवारी के इंतजार में बेतरतीब बीच रोड पर खडे हो जाते है।

पुलिस ने शनिवार को प्रकाशित समाचार के बाद रविवार और सोमवार को बेतरतीब वाहनों को ठीक लगवाया और ई और पैसेजर रिक्शा को भी इस रोड से हटवाया लेकिन पुलिस ने अभी तक सेंडवीच दुकान के बाहर लगी कुर्सियां और सेंडवीच खाने वाले लोगों के वाहन पर कार्रवाई नही की है जिससे भी जाम की स्थिति बनी हुई है।
संतोषी माता मंदिर के बाहर साइड और पीछे भी फ्रूट के ठेैले बेतरतीब लगे रहते है वे भी जाम लगा रहे है। अब देखना होगा कि निगम और यातायात पुलिस के साथ क्षेत्रीय थाना पुलस किस तरह यातायात को ठीक करने में कामयाब होती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

