बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

48 हेडकांस्टेबलों को अगले साल मिलेगी घर की सौगात

पुराने घरों में रहने वाले पुलिसकर्मी लंबे समय से कर रहे थे मांग

48 हेडकांस्टेबलों को अगले साल मिलेगी घर की सौगात
48 हेडकांस्टेबलों को अगले साल मिलेगी घर की सौगात (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

थाना जूनी इंदौर के 48 पुलिस कर्मियों को आने वाले नए साल में बेहद जल्द थाना परिसर में ही खाली पड़ी जगह पर नए घर की सौगात मिलने वाली है।

जिसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन की अनुशंसा और लगातार मांग पर शासन द्वारा लगभग 9 करोड़ 26 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाली नवीन बिल्डिंग निर्माण संबंधित कार्य इसी साल में बेहद जल्द शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

जिसके लिए सबसे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया के तहत नई बिल्डिंग निर्माण के लिए ऑनलाइन निविदा जारी कर दी गई है। इसके बाद अगले माह में निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होते ही थाना जूनी इंदौर से जुड़े 48 हेड कांस्टेबल पुलिस कर्मियों के लिए थाना परिसर के पास में स्थित खाली जगह में नई इमारत निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जिसका लाभ पुलिस कर्मियों के परिवारों को भी मिलेगा।

बड़ी बात यह है कि सालों से पुराने पुलिस क्वार्टर में रहने वाले थाने से जुड़े पुलिसकर्मी अपने वरिष्ठ अफसरों से पुराने क्वार्टर में नवीनीकरण या नए आधुनिक सुविधाओं वाले क्वार्टर देने की मांग लगातार अपने अधीन अफसरों से नए घरों की मांग कर रहे थे। जिस पर अब लंबे समय चल रही प्रक्रिया के बाद शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों का कहना है कि निविदा संबधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी साल में बेहद जल्द नई बिल्डिंग निर्माण संबंधित कार्य भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगें। जिसका लाभ पुलिसकर्मियों के परिवारों को आने वाले साल में मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 8